इस समय एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख कर ही आपके होश उड़ जाएंगे। एक विशालकाय साँप अपने शिकार को निगलने के बाद बेहद ही असुविधाजनक स्तिथि में है। पेट भर खाने के कारण विशालकाय अजगर का पेट फूल गया है। यह सरीसृप अपनी पूँछ से मारकर एक लकड़ी के घर की सीढ़ियों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो कहाँ और कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Rochakkhabare.com वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि विशाल साँप फूले हुए पेट के कारण हिल-डुल नहीं पा रहा है। एक बड़े शिकार को निगलने के बाद साँप फँस गया है। साँप अपने गले से शिकार को निकालने के लिए अपने शरीर को मरोड़ रहा है। वह भी काम नहीं आया। साँप एक लकड़ी के घर में देखा गया। शिकार को निगलने के बाद साँप के पेट का बीच का हिस्सा फूल गया है। उसका पेट घर के अंदर है। सिर और पूँछ सीढ़ियों के पास लटके हुए हैं। लालच में अपनी क्षमता से ज़्यादा खाए जाने के बाद अजगर लगभग मर चुका है।
View this post on InstagramA post shared by Mohibullah Zahed (@m_zee0)
इंस्टाग्राम पर 'M_Z0' नाम के अकाउंट से वीडियो पोस्ट करने के बाद लिखा गया कि साँप ने एक इंसान को निगल लिया। हालाँकि, इस जानकारी का कोई सबूत नहीं मिला। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। इस पर खूब प्रतिक्रियाएँ भी मिली हैं। एक नेटिजन ने लिखा, "अत्यधिक लालच का नतीजा भारी पड़ा है।" एक अन्य ने लिखा, "साँप के पेट का आकार देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी विशालकाय साँप ने सचमुच किसी इंसान को निगल लिया हो।"
You may also like
मुजफ्फरनगर: नाबालिग प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रहा था अनुज... दोस्तों ने मिलकर की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती हैं? डॉक्टर अली ने बताए 5 असरदार तरीके, अपनाने पर जल्द मिल सकती है गुड न्यूज
Dolly Chaiwala Marketing Strategy: डॉली चायवाला खुद चलता-फिरता ब्रांड... मार्केटिंग के बड़े-बड़े सूरमा भी इम्प्रेस, क्या बात आई सबसे ज्यादा पसंद?
पाकिस्तान: बलूच नागरिक जबरन लापता, मानवाधिकार संगठनों ने की आलोचना
अहमदाबाद : स्प्री योजना के तहत पुराने नियोक्ता ईएसआईसी में 31 दिसंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण